Begin typing your search above and press return to search.
New Delhi

Weather Update : अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

Rohit Banchhor
19 Sep 2022 2:32 PM GMT
CG Weather
x

Torrential rain causing flood.

नई दिल्ली। Weather Update उत्तर भारत में मानसून के चलते कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक 18 राज्यों भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर चक्रवाती हवाओं का …

CG Weather
Torrential rain causing flood.

नई दिल्ली। Weather Update उत्तर भारत में मानसून के चलते कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक 18 राज्यों भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Read More : Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है 19 से 21 सितंबर तक बारिश, गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना…

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 सितंबर तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ कई जगहों पर छिटपुट बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं झारखंड में 20 सितंबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 सितंबर, विदर्भ में 21-22 सितंबर तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में 20-23 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश में 22 और 23 सितंबर, गुजरात , मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में 19 सितंबर को बारिश हो सकती है।

Read More : CG Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का हाल

वहीं ओडिशा में 19 से 21 सितंबर तक भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 19-20 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और 19 से 21 सितंबर के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वाेत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 20-23 सितंबर के दौरान गरज चमक के साथ कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

Read More : Weather Update : आज फिर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

19 से 23 सितंबर के दौरान असम, मेघालय और 19-20 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही 22- 23 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Next Story