Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vastu Tips : कम पड़ जाती है आपकी मेहनत की कमाई! तो घर में इन चीजों को कराएं प्रवेश, चमक जाएगी किस्मत

naveen sahu
19 Sep 2022 5:59 PM GMT
Vastu Tips : कम पड़ जाती है आपकी मेहनत की कमाई! तो घर में इन चीजों को कराएं प्रवेश, चमक जाएगी किस्मत
x

दिल्ली। Vastu Tips कई बार लाख कोशिशों के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता है। काफी पैसा कमाने के बाद भी पैसा पानी की तरह खर्च ही जाता हैं। ऐसे में कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और व्यर्थ में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में नै नौकरी तलाशने लगते हैं …

दिल्ली। Vastu Tips कई बार लाख कोशिशों के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता है। काफी पैसा कमाने के बाद भी पैसा पानी की तरह खर्च ही जाता हैं। ऐसे में कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और व्यर्थ में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में नै नौकरी तलाशने लगते हैं लेकिन सफलता नहीं मिलती हैं। ऐसी में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो अपने घर में इन चीजों को ला सकते हैं।

Read More :
Vastu Tips : खाना बनाते व खाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएगी माँ अन्नपूर्णा, आ सकते है बर्बादी के कगार पर…

मां लक्ष्मी की फोटो
माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और इनकी उपासना हर व्यक्ति के लिए शुभ मानी जाती है। Vastu Tips भले ही आपने मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित कर रखा हो, लेकिन आप घर के अन्य हिस्सों में उनकी तस्वीर लगाकर आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं। लक्ष्मी जी की तस्वीर खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें वह कमल में विराजमान हों और इसमें कलश में सोने के सिक्के गिर रहे हों। इस तस्वीर को घर में लगाते समय इसके लिए सदा उत्तर दिशा को चुनें।

कछुआ

वास्तु ही नहीं फेंगशुई शास्त्र में भी बताया गया है कि घर में धातु से बने कछुए को रखने के कई लाभ हैं। चांदी से बने हुए कछुए को घर में रखने से सदस्यों के कष्ट, तो दूर होते ही हैं, साथ ही आर्थिक स्थिति भी दुरुस्त होती है। वास्तु के अनुसार इसे घर में लाना भले ही बहुत शुभ हो, लेकिन इसे रखते समय नियमों का ध्यान भी रखना जरूरी है। वास्तु के मुताबिक धातु से बने कछुए को घर की उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

मोर पंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर या फिर तिजोरी आदि में रख सकते हैं। इससे धन की कमी कभी नहीं होगी और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा पैसों की तंगी दूर करने के लिए धन के स्थान में हमेशा तीन मोर पंख जरूर रखें।

नोट : यहाँ दी गई सम्पूर्ण जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। TCP24 इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story