Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : जनकपुर जा रही यात्री बस केल्हारी के पास अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल

naveen sahu
19 Sep 2022 10:13 AM GMT
CG : जनकपुर जा रही यात्री बस केल्हारी के पास अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल
x

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़/केल्हारी। CG सोमवार की सुबह केल्हारी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनेंद्रगढ़ से जनकपुर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार लगभग 17 लोगों को चोटे आई है जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर उपचार …

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़/केल्हारी। CG सोमवार की सुबह केल्हारी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनेंद्रगढ़ से जनकपुर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार लगभग 17 लोगों को चोटे आई है जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंदा, क्षेत्र में फैली मातम…

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मनेन्द्रगढ़ से जनकपुर की ओर जा रही एक यात्री बस केल्हारी थाने से कुछ आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे जिसमे से 17 यात्रियों को चोटे आई है और 3 यात्री गंभीर रूप से घायल है।

Read More : CG News : बिजली विभाग का अधिकारी बह गया था नहर में, 14 घंटे बाद मिला शव…

बस पलटने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक गुलाब कमरों केल्हारी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की साथ ही गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

Next Story