Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्राणघातक हमले के बाद 6 महीने से चल रहा था फरार

naveen sahu
19 Sep 2022 1:20 PM GMT
CG : हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्राणघातक हमले के बाद 6 महीने से चल रहा था फरार
x

एस के मिनोचा, मनेंद्रगढ़/ जनकपुर। CG मामूली विवाद में अपने रिश्ते के भाई पर प्राणघातक हमला करने और घटना के बाद से फरार आरोपी को जनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आरोपी लगभग 6 महीनों से फरार चल रहा था। पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जनकपुर ने …

एस के मिनोचा, मनेंद्रगढ़/ जनकपुर। CG मामूली विवाद में अपने रिश्ते के भाई पर प्राणघातक हमला करने और घटना के बाद से फरार आरोपी को जनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आरोपी लगभग 6 महीनों से फरार चल रहा था।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जनकपुर ने बताया कि 17 मार्च 2022 को आरोपी दलबीर यादव पिता स्व. बाबूलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पोड़ी थाना जनकपुर अपने परिवारिक भाई गोरेलाल यादव के सिर में प्राण घातक प्रहार कर फरार हो गया था।

Read More : CG News : CM भूपेश बघेल ने कुसुमकसा में की कई बड़ी घोषणाएं

जनकपुर में अप.क. 34 / 2022 धारा 307,452,294,506,323 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक एमसीबी टी.आर. कोशिमा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुर्रे के मार्ग दर्शन में आरोपी को पकड़ने के लिये विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर ही है जिसके बाद 19 सितम्बर 2022 को सुबह 5 बजे घेराबंदी कर 6 माह से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी दलबीर यादव पिता स्व. बाबूलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पोड़ी थाना जनकपुर जिला एम.सी.बी. छ.ग.को गिरफ्तार कर लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी एम.एल. शुक्ला, सउनि राजेन्द्र सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े और अरविन्द मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Next Story