Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : किशोर की संदिग्ध मौत, खेत में किटनाशक का छिड़काव कर लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
18 Sep 2022 4:40 PM GMT
CG News
x

कोरबा। CG News जिले के सुपातराई गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए किशोर की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Read More : CG News : कलेक्टर ध्रुव ने भरतपुर क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न शासकीय कार्यों का किया सघन …

CG News

कोरबा। CG News जिले के सुपातराई गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए किशोर की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG News : कलेक्टर ध्रुव ने भरतपुर क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न शासकीय कार्यों का किया सघन निरीक्षण…

बता दें कि मृतक कैलाश पटेल 17 वर्ष सुपातराई का रहने वाला था। बताया जाता है कि कैलाश पटेल छठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना बंद कर पिता की खेती-बाड़ी में मदद कर रहा था। रविवार को परिजनों ने कैलाश को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए भेजा था। कुछ घंटों बाद जब वह घर लौटा तो उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। जिससे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More : CG News : सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप…

अस्पताल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल ने बताया कि गांव के एक किशोर को उपचार के लिए भर्ती किया गया था, जिसकी मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कैलाश पटेल की मौत छिड़काव करने के दौरान कीटनाशक के प्रभाव से हुई हैं या उसके द्वारा कीटनाशक का सेवन किया गया है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

Next Story