Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : लोहा खदान में भरा पानी, 14 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप...

Sharda Kachhi
18 Sep 2022 6:55 AM GMT
Big Breaking
x

बीजिंग : चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। चीनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई …

Big Breaking

बीजिंग : चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। चीनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी भरने की घटना इस महीने की शुरुआती की है। तांगशान शहर की सरकार ने इसे लेकर छोटा सा बयान जारी किया है।

READ MORE : Raipur Breaking : डेलिकेट की बैठक खत्म, CM बघेल ने पत्रकारों से की चर्चा, बोले- राहुल गांधी को पुनः कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का रखा गया प्रस्ताव…

बताया गया कि तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। 2 सितंबर को खदान में पानी भर जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किलोमीटर पूर्व में है। हेबेई में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है। दक्षिण-पश्चिम चीन में ऐसा ही हादसा इस साल फरवरी में भी हुआ था। यहां कोयले की एक खदान के ढहने से उसमें फंसे 14 खनिकों की मौत हो गई थी।

Next Story