Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : अनियंत्रित बस नदी में गिरी, 6 की मौत, 40 घायल, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा...

Rohit Banchhor
17 Sep 2022 4:01 PM GMT
Big Accident
x

हजारीबाग। Big Accident जिले के टाटीझरिया के सिवाने पुल के पास यात्रियों से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत वहीं 40 लोग घायल हो गए है। Read More : Big Accident : बस-ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत, 20 से …

Big Accident

हजारीबाग। Big Accident जिले के टाटीझरिया के सिवाने पुल के पास यात्रियों से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत वहीं 40 लोग घायल हो गए है।

Read More : Big Accident : बस-ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बीजू एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा…

बता दें कि शिवशक्ति ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर गिरिडीह से रांची जा रही थी। तभी बाइक सवार को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सिवाने नदी में गिर गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 से 3 लोग अब भी बस में फंसे हुए हैं। बाकी लोगों को शिवम बस और एंबुलेंस से हजारीबाग ले जाया गया है। इस बस दुर्घटना में 40 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
स्थानीय लोग बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। बस में फंसे यात्रियों को पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से निकाला जा रहा है।

Read More : Big Accident : खड़ी ट्रक को कोयले से लोड ट्रक ने मारी टक्कर, आग लगने से जिंदा जला चालक…

सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा, ‘टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Next Story