Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा :  कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" का 10 वां दिन, राहुल ने मां अमृतानंदमयी से की मुलाकात...

Sharda Kachhi
17 Sep 2022 6:41 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा
x

केरल : कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी आज केरल के करुनागपल्ली से 10 वें दिन की यात्रा का सफर शुरू किया। वहीं बीते शुक्रवार को करीब 24 किमी के यात्रा के बाद राहुल गांधी समेत अन्य सभी लोगों ने भी विश्राम किया था। 12 किलोमीटर यात्रा करने के बाद राहुल गांधी …

भारत जोड़ो यात्रा

केरल : कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी आज केरल के करुनागपल्ली से 10 वें दिन की यात्रा का सफर शुरू किया। वहीं बीते शुक्रवार को करीब 24 किमी के यात्रा के बाद राहुल गांधी समेत अन्य सभी लोगों ने भी विश्राम किया था। 12 किलोमीटर यात्रा करने के बाद राहुल गांधी कयामकुलम में विश्राम करेंगे। शाम पांच बजे फिर से यात्रा शुरू होगी और 8 किलोमीटर का सफर तय करके वे चेप्पड में एक जनसभा के साथ आज के कार्यक्रम का समापन करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सुरेश, के.मुरलीधरन, के.सी.वेणुगोपाल समेत राज्य विधानसभा में विपक्षी नेता वी.डी सतीशन भी इस पद यात्रा में शामिल है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने करुनागपल्ली के पास आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी के आश्रम मेें उनसे मुलाकात की।

READ MORE :इंडियन आइडल शो के दौरान जज नेहा कक्कड़ को इस शख्स ने किया Kiss, देखकर सब रह गए भौचक्के, जानिए क्या है पूरा माजरा…

राहुल मिले अमृतानंदमयी से

राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे मां अमृतानंदमयी से उनके आश्रम में मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अम्मा का संगठन गरीब और वंचितों की मदद के लिए जो शानदार काम कर रहा है उससे बहुत प्रभावित हुआ. विनम्रतापूर्वक उनका अभिवादन किया और बदले में उन्होंने मुझे गर्मजोशी से, प्रेमपूर्वक गले लगाया.’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी गांधी और अमृतानंदमयी की तस्वीर ट्वीट की. और कहा लंबी चली पदयात्रा के आखिर में राहुल गांधी ने माता अमृतानंदमयी से वल्लीकावु में उनके आश्रम मेेेेेेेेेें मुलाकात की। उनकी विनम्रता, प्रेम की सार्वभौमिक भाषा और दर्शन का अनूठा अंदाज भारत जोड़ो यात्रा के संदेश का पर्याय है।

बता दें कि कांग्रेस की यह पदयात्रा 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलनी वाली यह यात्रा तमिलनाडू के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू किया गया था। इस दौरान 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों को दौरा भी किया जाएगा। इसी के साथ यह पदयात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। वहीं 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होते हुए पदयात्रा 23 सितंबर को त्रिशूर में प्रवेश करेगी।

Tagsbjp प्रवक्ताganesh utsav in tcp 24 newsnew team tcp24office of tcp 24 newstcptcp 24tcp 24 bulletineTCP 24 Newstcp 24 news officetcp 24 news todaytcp 24 teamtcp doctortcp flow controltcp iptcp ip explainedtcp ip modeltcp ip tutorialtcp sequence numbertcp sliding windowtcp vs udptcp24tcp24 chhattisgarhTCP24 NEWS Chhattisgarhtcp24 news promotional videoTCP24 NEWS Raipurtcp24 news showtcp24 news teamtcp24 promoकन्हैया कुमारकन्हैया कुमार भारत जोड़ो यात्राकहां पहुंची भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसकांग्रेस के लिए ये ऐतिहासिक पलकांग्रेस पार्टीक्या भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है ?नरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीभाजपाभारत जोड़ी यात्राभारत जोड़ो यात्राभारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंचीराहुल गाँधीराहुल गांधी का बीजेपी पर हमलाराहुल गांधी को बुजुर्ग ने गले लगायाराहुल गांधी टी शर्टराहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रासोनिया गांधी
Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story