Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

T-20 world cup 2022 : पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, Afridi की हुई वापसी, PCB ने इन 15 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा   

naveen sahu
15 Sep 2022 5:25 PM GMT
T-20 world cup 2022 : पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, Afridi की हुई वापसी, PCB ने इन 15 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा   
x

इस्लामाबाद। T-20 world cup के मद्देनजर सभी देश अपने-अपने टीमों का ऐलान करा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की हैं। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चयनकर्ताओं ने आज 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में प्रमुख …

इस्लामाबाद। T-20 world cup के मद्देनजर सभी देश अपने-अपने टीमों का ऐलान करा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की हैं। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चयनकर्ताओं ने आज 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। शाहीन घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 में नहीं खेले थे।

aad

इसके अलावा फखर जमान, मोहम्मद हारिस और शाहनवाज दहानी को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है। 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने के बाद वसीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि, "हमारे पास एक टीम है जो टी 20 वर्ल्ड कप में जोरदार प्रदर्शन कर सकती है। यही कारण है कि हमने लगभग उन्हीं खिलाड़ियों के सेट में विश्वास दिखाया है जो संयुक्त अरब अमीरात में 2021 वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम के सदस्य रहे थे।

इन खिलाड़ियों ने नवंबर 2021 के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए हमने अपने पिछले 13 T20I में से नौ जीते हैं। हमने इन क्रिकेटरों में निवेश किया है और ये उनके लिए उचित है कि उन्हें वर्ल्ड कप में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिले।”

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उस्मान कादिर।

Tags#shaheen2022 t20 world cupbest yorkersbumrah yorkercricketicc t20 world cup 2022icc t20 world cup 2022 india squadicc t20 world cup 2022 scheduleind vs pak || पाकिस्तानी टीम को लगा तगड़ा झटका शाहीन अफरीदी के बाद ये बॉलर हुआ चोटिलindia squad for t20 world cup 2022india team for t20 world cup 2022indian team for t20 world cup 2022jasprit bumrahjasprit bumrah yorkersPAKISTANpakistan squad for t20 world cup 2022pakistan t20 world cup 2022 squadpcbshaheen afridi bowlingshaheen afridi yorkersshaheenafridiT20 World Cupt20 world cup 2022t20 world cup 2022 all teams squadt20 world cup 2022 india squadt20 world cup 2022 pakistan squadt20 world cup 2022 scheduleworld cup 2022कैसे हुई शाहीन अफरीदी की छुट्टीपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदीवनइंडिया हिंदीवर्ष 2021 में आईसीसी क्रिकेटर से 1 क्लास जबाब शाहीन शाह अफरीदीशाहीन अफरीदी अनसुनी कहानीशाहीन अफरीदी का न्यूड वीडियो
naveen sahu

naveen sahu

    Next Story