Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Crime : जादू-टोना के शक में युवक ने अधेड़ को दी दर्दनाक मौत, सिर धड़ से किया अलग, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Sharda Kachhi
15 Sep 2022 4:17 AM GMT
CG Crime
x

दंतेवाड़ा। जिले में जादू-टोना के शक में एक युवक ने 55 साल के शख्स की जान ले ली, आरोपी ने मृतक का गला काट दिया और सर को शरीर से अलग कर दिया। घर से बाजार के लिए निकले शख्स को युवक ने पहले पीछे से पकड़ा, फिर धारदार हथियार से गले पर वार …

CG Crime

दंतेवाड़ा। जिले में जादू-टोना के शक में एक युवक ने 55 साल के शख्स की जान ले ली, आरोपी ने मृतक का गला काट दिया और सर को शरीर से अलग कर दिया। घर से बाजार के लिए निकले शख्स को युवक ने पहले पीछे से पकड़ा, फिर धारदार हथियार से गले पर वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

READ MORE :Vastu Tips : गृह कलेश से है परेशान तो आज ही घर लाये ये चीज़, भर जाएंगी खुशियां, दूर हो जाएंगे सारे दुःख…

जानकारी के अनुसार, जिले के गमावाड़ा गांव के मुंडरा पारा के रहने वाले नगड़ूराम भास्कर (55 वर्षीय) की हत्या हुई है। नगड़ूराम बुधवार सुबह अपने घर से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के बाजार जाने के लिए पत्नी के साथ निकला था। लेकिन, पत्नी को इसने पहले बाजार भेज दिया और खुद गांव में ही किसी काम से रुक गया था।

aad

वहीं, गांव का ही एक युवक कमलू भास्कर (22 वर्षीय) इनका पीछा करने लगा। जब नगड़ूराम पत्नी से अलग हुआ तो युवक ने मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से पकड़ लिया। मुंह को हाथ से दबाकर धारदार हथियार से गला काट दिया। फिर, शव को खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में जाकर छिप गया था। इधर, ग्रामीणों ने शख्स हत्या होने की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर जवान पहुंचे। जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।

Next Story