- Home
- /
- Main Stories
- /
- Viral Graduate...
Viral Graduate Delivery Boy : लोगों के उड़े होश जब सिलेंडर छोड़ने घर आया साइंस ग्रेजुएट युवक, कहा - अच्छे दिन आएंगे

नई दिल्ली। Viral Graduate Delivery Boy किसी किताब को उसपर लगे कवर से परखा नहीं जाता। हाल में यूपी में गुरुग्राम के रहने वाले एक शख्स के साथ भी हुआ जब उसके घर गैस सिलेंडर पहुंचाने एक व्यक्ति आया। लिंक्डइन यूजर राजेश सिंह ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर …
नई दिल्ली। Viral Graduate Delivery Boy किसी किताब को उसपर लगे कवर से परखा नहीं जाता। हाल में यूपी में गुरुग्राम के रहने वाले एक शख्स के साथ भी हुआ जब उसके घर गैस सिलेंडर पहुंचाने एक व्यक्ति आया। लिंक्डइन यूजर राजेश सिंह ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें एक शख्स सिलेंडर के साथ खड़ा है।
Read More : Viral Video : दम है तो एक बार इस इस शख्स के आवाज को सुन कर दिखाए, आवाज सुन IPS बोले- इस बैंड को सुनना, कानों की अग्निपरीक्षा से कम नहीं…
Viral Graduate Delivery Boy : वो इंडेन गैस कंपनी (Indane Gas Comapny) में काम करता है, जिसका काम घर-घर जाकर सिलेंडर पहुंचाना है। इस फोटो के साथ राजेश ने जो पोस्ट लिखा वो आपको भावुक भी कर देगा और साथ में इस शख्स के जज्बे को सलाम करने का भी आपको मन करेगा।
अच्छे दिन आएंगे - Viral Graduate Delivery Boy
राजेश ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 67 में उनके घर पर एक युवक सिलेंडर डिलिवर करने आया। उसका नाम संदीप यादव था जो 24 साल का था। वो सुल्तानपुर का रहने वाला था और अंग्रेजी ग्रैजुएट था। जब राजेश को पता चला कि युवक एक साइंस ग्रैजुएट है तो उनके होश उड़ गए।
Read More : Viral Video : हाथी ने पर्यटकों को दौड़ाया, तो ड्राइवर ने अपने सूझ-बुझ से ऐसे बचाई सभी की जान कि आनंद महिंद्रा भी बोल उठे – दुनिया का सबसे अच्छा बोलेरो ड्राइवर, देखें वीडियों…
Viral Graduate Delivery Boy : राजेश ने बताया कि वो रोज 25 से 30 सिलेंडर डिलिवर करते हैं और उन्हें 12 हजार रुपये मिलते हैं। उनके माता-पिता बूढ़े हैं, इसलिए वो 8 हजार रुपये घर पर भेजते हैं और 4 हजार रुपये अपने लिए रखते हैं। जब राजेश ने संदीप से पूछा कि वो 4 हजार रुपये में कैसे गुजारा कर लेता है तो उसने कहा कि वो करीब 20 लोगों के साथ रहता है।
Viral Graduate Delivery Boy : मिलकर खाना बनाते हैं तो उससे खर्चा काफी कम हो जाता है। राजेश ने कहा कि संदीप ने उसे फोटो खींचने की अनुमति दी और जाते-जाते कहा कि अच्छे दिन आएंगे।
