Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ परिवर्तन, जानिए कब से कब तक खुले रहेंगे

vishal kumar
14 Sep 2022 12:14 AM GMT
शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ परिवर्तन, जानिए कब से कब तक खुले रहेंगे
x

कोण्डागांव। जिले में संचालित होने वाले सभी शराब दुकानों की नयी समय सारणी आ गयी है। सभी शराब दुकानों के समय बदल दिए गए हैं। जिले में अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही शराब दुकान संचालित होंगी। इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आदेश जारी कर दिया है। …

कोण्डागांव। जिले में संचालित होने वाले सभी शराब दुकानों की नयी समय सारणी आ गयी है। सभी शराब दुकानों के समय बदल दिए गए हैं। जिले में अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही शराब दुकान संचालित होंगी।

इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले शराब दुकानों का संचालन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होता था।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी आयुक्त के निर्देश पर ये बदलाव किया गया है। अब सभी शराब दुकाने के समय सुबह 10 बजे से बजाय 9 बजे खुलेगी। वहीं रात 10 बजे बंद होने बजाय अब रात 9 बजे बंद होगी। यह आदेश जिले देशी और विदेशी शराब दुकानों पर लागू होगा।

Next Story