Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : अनियंत्रित बस नदी में गिरी, एक की मौत, 20 घायल...

Rohit Banchhor
13 Sep 2022 1:50 PM GMT
MP Accident
x

खरगोन। MP Accident जिले के सनावद और धनगांव के आज शाम एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीे 20 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सनावद के अस्पताल में भर्ती किया …

MP Accident

खरगोन। MP Accident जिले के सनावद और धनगांव के आज शाम एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीे 20 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सनावद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर खंडवा से एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए है।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल…

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के नदी में गिरने की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण किनारे से नदी में उतरे और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही की नदी में पानी कम था। इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया।

aad

यात्रियों ने बस का दरवाजा खोला और बाहर निकले। इसके बाद कुछ यात्री खिड़की के सहारे भी बाहर निकले। ग्रामीणों ने यात्रियों को रस्सी के सहारे बाहर निकलने में मदद की। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई है। इधर, हादसे की सूचना के बाद यात्रियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Read More : MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज वैन को मारी टक्कर, दो छात्राओं समेत वैन चालक की मौत, सात घायल…

बताया जा रहा है कि नदी से पुल की ऊंचाई करीब 10 फीट है। बस ड्राइवर ने सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के लिए रास्ता दिया, इसी दौरान ये हादसा हो गया। बारिश की वजह से रोड पर फिसलन है। हादसे के बाद खंडवा-इंदौर के बीच यातायात को रोक दिया गया है। घायलों को ले जाने के लिए रोड को क्लीयर किया गया है।

Next Story