Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर राजीव सिंह सहित 32 लोगो ने थामा कांग्रेस का हांथ  

viplav
13 Sep 2022 12:12 PM GMT
CG
x

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG  बीजापुर नगर के राजीव सिंह सहित 32 लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थीं। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशितों को फ़ुल माला एवं कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत …

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG बीजापुर नगर के राजीव सिंह सहित 32 लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थीं। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशितों को फ़ुल माला एवं कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में बड़ा नाम राजीव सिंह का है वे बीजापुर के एक युवा व्यापारी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी प्रवेश करने के उपरांत कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार लगातार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है जिसका लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है इसीलिए कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी की लोगों के प्रति सेवा भाव, प्रभावशील कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।

aad
इस अवसर पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “ देश के लोग महंगाई की मार झेल रहे है भाजपा और मोदी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण आज घरेलू गैस, पेट्रोल, डीज़ल और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है लेकिन केंद्र की भाजपा और मोदी सरकार लोगों को अब तक राहत नहीं दे पाई, यही कारण है कि बीजापुर के युवा व्यापारी सहित 32 लोग कांग्रेस पार्टी विचारधारा से जुड़े है।”

कांग्रेस पार्टी में नवप्रवेशितों को बधाई देते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार की महिला विरोधी व जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर 32 लोगों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से गोपाल दुर्गम, अभिषेक दुर्गम,विनय दुर्गम, मरियम पोडियम, राधा उद्दे, संध्या पोंगटी, लक्ष्मी ज़र्रे, सुकली कोर्षा, सरिता जुमड़े, बबिता जुमार, कमला कुडियम, अंजना मिंज, पुण्या पावरे, सुगन्ति जुमड़े, सुनीता समतुल, पदमा पुल्ला, सरोजनी कावटी,पामेला चेन्नूर, रीना ताती, कमला कुडियम, सीता कुडियम, कमला बेडके, रुक्मणि पोंदि, रामे हेमला, सूक्मती वेको,रोनी हेमला, सन्नी माड़वी, देवी वाचम, कमला नीलकंठ, समैया जुमार और पाण्डु झाड़ी है।

viplav

viplav

    Next Story