Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Tata Motors लॉन्च कर रही सबसे सस्ती हैचबैक कार, रेंज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए कीमत...

naveen sahu
12 Sep 2022 11:45 AM GMT
Tata Motors लॉन्च कर रही सबसे सस्ती हैचबैक कार, रेंज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए कीमत...
x

नई दिल्ली। देश में लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियो की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के साथ भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने टियागो को जल्द इलेक्ट्रिक में पेश करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन को देश की सड़कों पर लाने के लिए अपने EV रेंज को आने वाले दिनों …

नई दिल्ली। देश में लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियो की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के साथ भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने टियागो को जल्द इलेक्ट्रिक में पेश करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन को देश की सड़कों पर लाने के लिए अपने EV रेंज को आने वाले दिनों के लिए और भी मजबूत कर रही है।

aad

टाटा मोटर्स के पास वर्तमान में दो कारेें नेक्सन और टियागो इलेक्ट्रिक में मौजूद है। इन दोनोेें कारों की भारतीय बाजार में खूब मांग है। जानकारी के अनुसार Tiago EV की अनुमानित कीमत 12.5 लाख रुपये से कम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में सबसे सस्ती होगी।

Read More : Tata EV: टाटा ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलेगी 500 किमी, पेट्रोल-डीजल से मिलेगी छुटकारा, जानें कितनी होगी कीमत

वहीं Tiago EV की रेंज की बात करे तो एक बार चार्ज करने पर लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय करने की क्षमता है। बता दें कि कंपनी अल्ट्रोज को ईवी में लॉन्च कर सकती है। Nexon EV की सफलता के बाद टाटा मोटर्स ने ईवी मॉडल में अपने अन्य कारों को भारतीय ऑटो बाजार में लाने की योजना बनाई है।

टाटा मोटर्स ने आने वाले अगले 5 वर्षो में 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने का लक्ष्य बनाया है। कंपनी के वाहन प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा यह हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और मौजूदा समय में 40 000 से अधिक Nexon EV और Tigor EV कारें सड़को पर दौड़ रही है।

Next Story