Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Skin care tips : आंखों के नीचे आ गए है डार्क सर्कल, तो लगाएं ये मास्क, कुछ ही दिनों में निखर जाएगी खूबसूरती

naveen sahu
12 Sep 2022 6:18 PM GMT
Skin care tips : आंखों के नीचे आ गए है डार्क सर्कल, तो लगाएं ये मास्क, कुछ ही दिनों में निखर जाएगी खूबसूरती
x

दिल्ली। Skin care tips आजकल लोग देर रात तक जागकर मोबाइल, लैपटॉप चालने से लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, जिसके कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल बन जाते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। डार्क सर्कल से चेहरा डल, कमजोर नज़र आने लगता है। यदि आपको भी आंखों के नीचे डार्क …

दिल्ली। Skin care tips आजकल लोग देर रात तक जागकर मोबाइल, लैपटॉप चालने से लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, जिसके कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल बन जाते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। डार्क सर्कल से चेहरा डल, कमजोर नज़र आने लगता है। यदि आपको भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गया है, तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाती है।

Read More : Monsoon Skin Care Tips : मॉनसून में Oily Skin से पाना चाहते है छुटकारा, तो इन घरेलू नुस्खे का करे इस्तमाल…

  • स्ट्रॉबेरी से बना मास्क

स्ट्रॉबेरी से बना मास्क भी आप आंखों के डार्क सर्कल्स कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल इसमें विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी आपकी रंगत निखारने और त्वचा को हाईड्रेट रखने में मदद करता है। इसके लिए आप 3-4 स्ट्रॉबेरी लें। इस अच्छे से ब्लैंड कर लें। ब्लैंड करके गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। पेस्ट में गुलाब जल और विटामिन-ई तेल मिलाएं। तीनों चीजों से मास्क तैयार कर लें। मास्क को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें।

  • कीवी और दही से बना मास्क

कीवी और दही से बना मास्क भी आप आंखों के नीचे से डार्क सर्कल दूर करने के लिए लगा सकते हैं। जी दरअसल इसके लिए कीवी को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। तैयार किया गया पेस्ट आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट के बाद आंखों को सादे पानी से धो लें।

aad

  • अनानास से बना मास्क

आप अनानास से बना मास्क इस्तेमाल करके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल कम कर सकते हैं। जी दरअसल इसके लिए सबसे पहले अनानास को ब्लेंडर में पीस लें। फिर इस मास्क को आंखों के नीचे लगाएं। कम से कम 20 मिनट के बाद आंखों को नॉर्मल पानी से साफ कर दें। यह मास्क आंखों के डार्क सर्कल्स भी कम करेगा और स्किन को भी हाइ़ड्रेट रखेगा।

  • एलोवेरा से बना मास्क

एलोवेरा से बने मास्क का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स कम कर सकते हैं। दरअसल नियमित रुप से मास्क इस्तेमाल करने से त्वचा भी चमकदार होगी। इसके लिए एवोकाडो को अच्छे से पीस लें फिर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार किए गए पेस्ट को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद आंखे सादे पानी से धो लें।

Next Story