Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Raipur : WRS कॉलोनी में होगी ऐतिहासिक दशहरे की धूम, राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल एवं दीपिका देंगे विशेष प्रस्तुति...

Sharda Kachhi
12 Sep 2022 9:44 AM GMT
Raipur
x

रायपुर : गणेश विसर्जन के बाद अब लोग दशहरे की तैयारियों में जुट गए है इसी बीच राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस (WRS) मैदान में इस बार का दशहरा और भी भव्य होने जा रहा है। और इस साल दशहरा उत्सव में सुप्रसिद्ध रामायण सीरियल में भगवान् राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल …

Raipur

रायपुर : गणेश विसर्जन के बाद अब लोग दशहरे की तैयारियों में जुट गए है इसी बीच राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस (WRS) मैदान में इस बार का दशहरा और भी भव्य होने जा रहा है। और इस साल दशहरा उत्सव में सुप्रसिद्ध रामायण सीरियल में भगवान् राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता बनने वाली दीपिका चिखलिया राजधानी रायपुर में अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

READ MORE :Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर लौटी ख़ुशी, इस किरदार की होने जा रही एंट्री, सेट पर दो दिन से हैं मौजूद…

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में विगत 52 वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हैं। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में अंचलवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।

aad

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इसके अंतर्गत रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया भी इस आयोजन में शामिल रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। माता कौशल्या की जन्म स्थली एवं भगवान श्री राम के ननिहाल व राम वन गमन पथ के रूप में प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व के लिए विशेष उत्साह रहता है।

Next Story