Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : बाढ़ में फंसे 100 से अधिक लोगों का किया गया रेसक्यू, 2 घंटे तक चला रेसक्यू ऑपरेशन, विधायक और जिला प्रशासन की टीम रही मौजूद

naveen sahu
12 Sep 2022 10:05 AM GMT
CG : बाढ़ में फंसे 100 से अधिक लोगों का किया गया रेसक्यू, 2 घंटे तक चला रेसक्यू ऑपरेशन, विधायक और जिला प्रशासन की टीम रही मौजूद
x

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG जिले में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दर्जनों गाँवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया था। वहीं रविवार को अत्यधिक बारिश की वजह से भोपालपटनम तहसील के पेगड़ापल्ली पंचायत के पास बसों में सवार 100 से अधिक लोग बाढ़ के पानी …

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG जिले में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दर्जनों गाँवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया था। वहीं रविवार को अत्यधिक बारिश की वजह से भोपालपटनम तहसील के पेगड़ापल्ली पंचायत के पास बसों में सवार 100 से अधिक लोग बाढ़ के पानी की वजह से पेगड़ापल्ली पुल पर फँस गए थे। यात्रियों को लगा की पानी जब उतर जायेगा तो वे निकल जायेंगे।लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Read More : CG Crime : शराब पिलाकर किशोरी से किया गैंगरेप, चाकू की नोक पर दी वारदात को अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार…

तब बाढ़ में फँसे लोगों ने विधायक विक्रम मंडावी को इसकी जानकारी दी तब विधायक ने जिला प्रशासन को इसकी के अधिकारियो से बात की औऱ फँसे हुए लोगों का रेसक्यू करने को कहा। नगर सेना के प्रभारी निर्मल साहू ने बताया की मेरे पास विधायक विक्रम मंडावी ने फ़ोन किया औऱ कहा की पेगड़ापल्ली में फँसे हुए यात्रियों की जानकारी दी। तभी हम नगर सेना के 10 जवानों के साथ 2 बोट लेकर हम पेगड़ापल्ली पहुँच गए हमारे साथ विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सी ई ओ रवि साहू मौजूद रहे।

हमने बाढ़ में फँसे लोगों को निकालने के लिए तक़रीबन 11.30 बजे रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया औऱ यह ऑपरेशन लगभग रात के 2.30 बजे तक चलता रहा हमने बाढ़ में फँसे सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। विधायक विक्रम मंडावी ने बताया की मेरे पास सुचना आयी थी की दो बसों में सवार कुछ लोग पेगड़ापल्ली के पास बाढ़ के पानी में फँस गए है वे यात्री काफ़ी डरे सहमे हुए थे।

aad

मैंने तत्काल नगर सेना की टीम को फ़ोन लगाया औऱ लोगों को रेसक्यू करने के लिए कहा और दो घंटो की मशःक्त के बाद लोगों का रेसक्यू किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर उनके भोजन औऱ रहने की व्यवस्था की गई।

Next Story