Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : गौठान, माता कौशल्या मंदिर दर्शन के लिए कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को दिया आमंत्रण...

Rohit Banchhor
12 Sep 2022 4:19 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखिल भारतीय आयोजन रायपुर के जैन मानस भवन में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के माध्यम से गौठान एवं माता कौशल्या मंदिर के दर्शन करने के लिए मोहन भागवत को आमंत्रित किया था। जिसको देखते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल शहर …

CG News

रायपुर। CG News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखिल भारतीय आयोजन रायपुर के जैन मानस भवन में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के माध्यम से गौठान एवं माता कौशल्या मंदिर के दर्शन करने के लिए मोहन भागवत को आमंत्रित किया था। जिसको देखते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में जैन मानस भवन पहुंचकर संघ प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रण देने पहुंचे।

Read More :
CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 2 जिंदा पाइप बम व आईईडी किया निष्क्रिय…

संघ की बैठक होने के कारण संघ के पदाधिकारी ने आमंत्रण को स्वीकार किया। आमंत्रण पत्र में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने लिखा की छत्तीसगढ़ सरकार की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में सतत क्रियाशील है सदियों से उपेक्षित राम वन गमन पथ के आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों की पहचान करके उनके जिणो द्वार प्रतिस्थापन और उन्हें जन आस्था के केंद्रों के रूप में विकसित करने का भागीरथ प्रयास छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा किया गया है।

aad

भगवान राम हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी की दुलारी बेटी है भगवान राम को हम भांचा राम मानते हैं और भांजे को राम प्रदीप सम्मान देना हमारी संस्कृति में रचा बसा है हमारे राम जन जन के राम हैं।वंचितों के पीड़ितों के कमजोर वर्ग के शक्ति स्रोत राम हैं और राम जी के प्रति आदरांजली अर्पित करने के लिए चंदखुरी सबसे उत्तम स्थान हो सकता है जहां माता कौशल्या का प्राचीन मंदिर है

Read More : CG News : 8 लाख के ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर, हार्डकोर नक्सली के रूप में था सक्रिय…

वही वैद्य राज्य सूची एनके भी इसी क्षेत्र में होने की मान्यता सदियों पुरानी है। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित किया और कहा कि माता कौशल्या के मंदिर दर्शन का सौभाग्य अवश्य प्राप्त करें। साथ ही आप स्वयं देखे कि छत्तीसगढ़ में गौठानो को किस प्रकार से गौ संरक्षण संस्कृति और ग्रामीण आर्थिक उपजीविका के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Next Story