Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Viral Video : व्हीलचेयर कर विकलांग महिला कर रही फूड डिलीवरी, लोगों ने जज्बे को किया सलाम

viplav
11 Sep 2022 11:30 AM GMT
Viral Video
x

नई दिल्ली। Viral Video दुनिया में बहुत सारे लोग है जिनके पास कुछ न कुछ कला जरूर है। इसी प्रकार दिल्ली की एक विकलांग महिला है जिसके पास जिंदगी जीने का हुनर है। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग विकलांग महिला के जज्बे को सलाम …

नई दिल्ली। Viral Video दुनिया में बहुत सारे लोग है जिनके पास कुछ न कुछ कला जरूर है। इसी प्रकार दिल्ली की एक विकलांग महिला है जिसके पास जिंदगी जीने का हुनर है। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग विकलांग महिला के जज्बे को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, महिला व्हीलचेयर के सहारे फूड डिलीवरी का काम करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला व्हीलचेयर वाली बाइक चला रही है, जिसपर फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का एक बैग रखा हुआ है और महिला ने स्विगी का टी-शर्ट भी पहना हुआ है।

वीडियो देखने से तो लग रहा है कि महिला फूड डिलीवरी एजेंट है और स्विगी के लिए काम करती है। वह शायद कहीं फूड डिलीवर करने जा रही है. विकलांग महिला का ये जज्बा देख कर लोग हैरान हैं और उसके जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं। जहां लोग हर तरह से फिट हैं और काम न मिलने की दुहाई देते हैं, उन्हें इस महिला से जरूर सीखना चाहिए।

देखिए महिला का छू लेने वाला वीडियो - Viral Video

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बेशक मुश्किल है जिन्दगी… हमने कौनसा हार मानना सीखा है! सलाम है इस जज्बे को’ महज 6 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

viplav

viplav

    Next Story