अनोखी शादी : बहू को देखकर बेहोश हुई सास, होश में आते ही निकाला घर से बाहर, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ?
सासाराम। बिहार के सासाराम में एक ऐसी अनोखी शादी हुई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। शादी के बाद जब बहू अपने ससुराल पहुंची तो लड़के की मां उसे देखकर बेहोश हो गई। जब सास को होश आया, तो उन्हें यह शादी मंजूर नहीं थी। दरअसल, लड़के ने किन्नर से शादी कर ली थी। इसलिए समाज वालों के चलते सास ने दोनों को घर से निकाल दिया।
READ MORE : RAIPUR: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर NSUI का हल्लाबोल, बाइक का शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन
यह मामला सासाराम जिले के करगहर का है। यहां किन्नर से शादी करने वाले युवक के घर में बवाल मच गया है। परिवार वाले किसी भी शर्त पर अपनी बहू को स्वीकार करने को तैयार नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक, करगहर का गोलू पहले एक नाच पार्टी में काम करता था। इस दौरान उसे पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदनी से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने की ठानी और शादी कर ली।
पहले बहू से बेटे को अलग करना चाहा
शादी के बाद गोलू अपनी किन्नर पत्नी नंदनी के साथ करगहर के ही एक किराये के मकान में रह रहा था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने दबाव बनाकर बेटे को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की। लेकिन जब किसी तरह बात नहीं बनी तो वे लोग अपने बेटे को समझा बुझाकर घर ले आए।
READ MORE : BIG BREAKING : अभिनेत्री के साथ लिफ्ट में छेड़छाड़, पुलिस ने गायक को किया गिरफ्तार.
पति को ढूढ़ती ससुराल पहुंची नंदिनी
जब नंदनी को इसकी जानकारी मिली तो वह गोलू को ढूंढते हुए उसके घर यानी अपने ससुराल पहुंच गई। यहां किन्नर बहू को देखकर सास बेहोश हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नंदिनी पानी छिड़ककर सास को होश में लाने की कोशिश करने लगी।
ये नजारा देखकर आसपास के लोग अपने घर वापस जाने लगे। सास को जैसे ही होश आया, तो उसने घर की लोकलाज के चलते बहू को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद लड़का भी अपनी पत्नी के साथ ही चला गया। दोनों पति-पत्नी करीबी रिश्तेदार के घर चले गए हैं।
