Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

KL Rahul And Athiya Shetty Wedding : 5 स्टार होटल छोड़ केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस आलिशान घर में लेंगे सात फेरे, जानें किस महीने में शादी करेगा ये कपल !!

viplav
11 Sep 2022 5:32 PM GMT
KL Rahul And Athiya Shetty Wedding
x

मनोरंजन डेस्क : KL Rahul And Athiya Shetty Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की केमिस्ट्री को लेकर इन दिनों यूथ काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।  दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आते रहती हैं। …

मनोरंजन डेस्क : KL Rahul And Athiya Shetty Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की केमिस्ट्री को लेकर इन दिनों यूथ काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आते रहती हैं। लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही है।
वहीं अब अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अथिया और राहुल अपने परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों अगले साल 2023 में जनवरी में सात फेरे लेंगे।
aad

खबरों के अनुसार केएल राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर में होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक फेमस वेडिंग प्लानर अपनी टीम के साथ खंडाला का दौरा करने के लिए आए थे। मुंबई के 5 स्टार होटलों को छोड़कर अथिया और केएल राहुल ने पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

खंडाला का घर सुनील शेट्टी के लिए बेहद खास है। सुनील और उनकी पत्नी माना शेट्टी का यह घर 17 साल पहले बना था। यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। एक्टर का आलीशान घर हरियाली के बीच बना है।

viplav

viplav

    Next Story