- Home
- /
- Education & Employment News
- /
- JEE Advanced Result...
JEE Advanced Result 2022 : जेईई एडवांस का रिजल्ट हुआ आउट, आर के शिशिर बने टॉपर, देखें टॉपर्स की लिस्ट

मुंबई। JEE Advanced Result 2022 आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट्स के साथ टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए है। IIT बॉम्बे ज़ोन के आर के शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद IIT दिल्ली ज़ोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है, जो लड़कियों में टॉपर हैं। बता दें, आर …
मुंबई। JEE Advanced Result 2022 आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट्स के साथ टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए है। IIT बॉम्बे ज़ोन के आर के शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद IIT दिल्ली ज़ोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है, जो लड़कियों में टॉपर हैं। बता दें, आर के शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में 360 अंकों में से 314 अंक और तनिष्का काबरा ने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए है।
वहीं आर के शिशिर के बाद, पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल ने CRL रैंक 2 हासिल किया है और इसके बाद CRL रैंक 4 पर वांगपल्ली साई सिद्धार्थ और CRL रैंक 5 पर मयंक मोटवानी ने हासिल किया है। बता दें, इस साल, कुल 160038 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 155538 दोनों पेपरों के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 40712 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया।
1 आर के शिशिर
2 पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3 थॉमस बीजू चिरामवेली
4 वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
5 मयंक मोटवानी
6 पोलीसेट्टी कार्तिकेय
7 प्रतीक साहू
8 धीरज कुरुकुंड
9 महित गढ़ीवाला
10 वेचा ज्ञाना महेश
IIT बॉम्बे जोन के टॉपर्स की लिस्ट - JEE Advanced Result 2022
आर के शिशिर (AIR 1)
प्रतीक साहू (AIR 7)
महित गढ़ीवाला (AIR 9)
विशाल बिसानी (AIR 13)
अरिहंत वशिष्ठ (AIR 17)
IIT दिल्ली जोन के टॉपर्स की लिस्ट - JEE Advanced Result 2022
मयंक मोटवानी (AIR 5)
तनिष्का काबरा (16)
सक्षम राठी (18)
नव्या (20)
हर्ष कुमार (21)
IIT JEE का परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.inपर देख सकते हैं। परिणाम के साथ, संस्थान ने फाइनल भी जारी की है जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अम्बिकापुर : प्रयास के 4 छात्र जेईई एडवांस में हुए सफल
प्रयास आदर्श आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 4 छात्र इस बार इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई एडवांस में सफल हुए है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में छात्र सागर को 197, योगेश सिंह को 299, आशी भगत को 935 तथा शैलेश कुमार सिंह को 1100 वां रैंक मिला है। रैंक के आधार पर इन्हें आईआईटी, एनआईटी या ट्रिपल आईटी में प्रवेश मिलेगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जेईई में सफल चारो छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया कि इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के कुल 17 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 4 छात्र सफल हुए हुए है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।
