Begin typing your search above and press return to search.
Beauty

Cucumber Tiips For Glowing Skin : पाना चाहते है बयूटीफुल ग्लोइंग स्किन, तो खीरे का करें इस्तेमाल, अपनाए ये 3 आसान टिप्स

viplav
11 Sep 2022 12:57 PM GMT
Cucumber Tiips For Glowing Skin
x

नई दिल्ली। Cucumber Tiips For Glowing Skin आम तौर पर भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी स्किन का ध्यान रखना भूल जाते है। मगर कुछ चीज़ों का इस्तेमाल कर के हम स्किन को ग्लोइंग बना सकते है। आप घर पड़े खीरा का  इस्तेमाल कर सकते है। खीरे में भरपूर पानी होता है। ये शरीर को …

नई दिल्ली। Cucumber Tiips For Glowing Skin आम तौर पर भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी स्किन का ध्यान रखना भूल जाते है। मगर कुछ चीज़ों का इस्तेमाल कर के हम स्किन को ग्लोइंग बना सकते है। आप घर पड़े खीरा का इस्तेमाल कर सकते है। खीरे में भरपूर पानी होता है। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। आप चेहरे के लिए भी इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाता है। चालिए जानते है किन तरीकों से इसका इस्तेमाल आप चेहरे के लिए कर सकते हैं।

aad

आप चेहरे के लिए खीरे का इस्तेमाल फेस पैक, फेस मास्क और कोल्ड प्रेस के रूप कर सकते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये आपकी त्वचा को पोषण देने के काम करता है।

खीरे का फेस पैक बनाने के लिए कुछ खीरे के टुकड़े लें. इनका छिलका नहीं हटाना है। अब इसमें एलोवेरा जेल डालें. इन दोनों चीजों को ब्लेंडर में डालें. एक पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को धो लें। ये बेजान और सुस्त त्वचा से छुटकारा दिलाएगा।

खीरे का फेस मास्क बनाने के लिए थोड़ा सा कच्चा खीरा ब्लेंड करें। अब इस खीरे के पेस्ट में ओट्स और शहद मिलाएं। इन चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को साफ कर लें। ये फेस मास्क आपके बंद रोम छिद्रों को खोलता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये मुंहासों को कम करते हैं।

झुर्रियों को दूर करने के लिए आप खीरे का इस आसान तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे के टुकड़ों को काट लें। इन्हें 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इन टुकड़ों को प्रभावित त्वचा पर लगाएं. ये ठंडे स्लाइस झुर्रियों को दूर करने का काम करेंगे।

viplav

viplav

    Next Story