Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : नए जिले के शुभारंभ पर विधायक डॉ विनय का व्यापारियों और जनता ने किया सम्मान, विधायक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहयोग के लिए जताया आभार

viplav
11 Sep 2022 1:58 PM GMT
CG
x

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़। CG मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल बार-बार जिले की मांग करते रहे और कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। इसी का परिणाम है की आज एमसीबी जिला आपके सामने हैं। लगभग 40 वर्षों के संघर्ष के बाद 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री …

एस के मिनोचा, मनेन्द्रगढ़। CG मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल बार-बार जिले की मांग करते रहे और कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। इसी का परिणाम है की आज एमसीबी जिला आपके सामने हैं। लगभग 40 वर्षों के संघर्ष के बाद 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ भूपेश बघेल के द्वारा नवीन जिले एमसीबी के कलेक्टर कार्यालय और पुलिस कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद पूरे शहर में मुख्यमंत्री ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक डॉ विनय जायसवाल भी साथ रहे। मनेंद्रगढ़ की जनता ने जगह जगह रोक कर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। जिस पर भूपेश बघेल ने कहा कि ऐतिहासिक स्वागत हुआ है।

आम सभा के दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक ने चिरमिरी में 100 बिस्तर के जिला अस्पताल और भविष्य में मनेंद्रगढ़ को नगर निगम बनाने तथा झगराखाण्ड को नगर पालिका बनाने की मांग रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने डॉ विनय की सराहना करते हुए कहा कि जिले के लिए बार-बार डॉक्टर विनय द्वारा कहा जाता था और डॉ विनय द्वारा मांग की जाती रही और एमसीबी जिला अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।

10 सितंबर को मनेंद्रगढ़ की जनता ने रेस्ट हाउस पहुंचकर माला, शाल और श्रीफल से जिले का शुभारंभ होने पर विधायक विनय जायसवाल का सम्मान किया और आभार जताया। इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य के साथ विधायक डॉ विनय ने मनेंद्रगढ़ शहर के बाजार में आभार हेतु भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग करने पर विधायक ने जनता का आभार प्रकट किया। विधायक के नगर भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जनता की खुशी देखते ही बन रही थी। पूरे बाजार में व्यापारियों ने विधायक को पुष्पगुच्छ, माला पहनाकर शाल श्रीफल देकर और मिठाईयां खिलाकर जगह-जगह सम्मान किया। शहर के चौक चौराहों पर पटाखे फोड़े गए और जश्न मनाया गया।

aad

डॉक्टर विनय जायसवाल ने कहा कि यह एमसीबी जिला आप लोगों के संघर्षों का परिणाम है। मुख्यमंत्री जी के नगर भ्रमण के दौरान आप लोगों के द्वारा किए गये सम्मान स्वागत और सहयोग के लिए जीवन भर आभारी रहूंगा। इस दौरान महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

viplav

viplav

    Next Story