Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Accident : तेज रफ्तार का कहर, डीजे वाहन ने सरपंच दंपत्ति को रौंदा, दोनों की हुई मौत...

Rohit Banchhor
11 Sep 2022 12:37 PM GMT
Accident
x

बेमेतरा। Accident जिले के नगपुरा-प्रतापपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीजे वाहन ने बाइक सवार सरपंच दंपत्ति को रौंद दिया। जिससे दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। Read More : Big Accident : तेज रफ़्तार कार खम्बे से टकराई, 5 युवकों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस… बता दें कि ग्राम चरगवां …

Accident

बेमेतरा। Accident जिले के नगपुरा-प्रतापपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीजे वाहन ने बाइक सवार सरपंच दंपत्ति को रौंद दिया। जिससे दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Read More : Big Accident : तेज रफ़्तार कार खम्बे से टकराई, 5 युवकों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस…

बता दें कि ग्राम चरगवां की महिला सरपंच धर्मिन बाई निषाद अपने पति कौशल निषाद के साथ रायपुर में सरपंच संघ के महाधरना में शामिल होने आए थे। जहां प्रदर्शन के समापन के बाद दोनों वापस अपने गाँव जा रहे थे। इसी बीच नगपुरा प्रतापपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डीजे वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

aad

सूचना पर मौके में पहुंची नवागढ़ पुलिस ने बताया कि महिला सरपंच धर्मिन बाई ने नवागढ़ अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उसके पति कौशल निषाद की बेमेतरा अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीजे वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

Next Story