Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Raipur : दशहरे में राम-सीता पधारेंगे राजधानी, महापौर ढेबर ने WRS मैदान पहुंच कर दशहरे की तैयारियों का लिया जायजा...

Sharda Kachhi
10 Sep 2022 9:25 AM GMT
Raipur
x

रायपुर : गणेश विसर्जन के बाद अब लोग दशहरे की तैयारियों में जुट गए है इसी बीच राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस (WRS) मैदान में इस बार का दशहरा और भी भव्य होने जा रहा है। और इस साल दशहरा उत्सव में सुप्रसिद्ध रामायण सीरियल में भगवान् राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता …

Raipur

रायपुर : गणेश विसर्जन के बाद अब लोग दशहरे की तैयारियों में जुट गए है इसी बीच राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस (WRS) मैदान में इस बार का दशहरा और भी भव्य होने जा रहा है। और इस साल दशहरा उत्सव में सुप्रसिद्ध रामायण सीरियल में भगवान् राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता बनने वाली दीपिका चिखलिया राजधानी रायपुर में अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। इसी कड़ी में आज रायपुर कलेक्टर, एसपी, निगम कमिश्नर एवं विधायक कुलदीप के साथ महापौर एज़ाज़ ढेबर ने डब्ल्यूआरएस मैदान (WRS Ground) पहुंचकर दशहरे की तैयारियों का जायजा लिया।

READ MORE :Sapna Choudhary Viral Video : डांस करते-करते स्टेज पर ही गिर पड़ी सपना चौधरी, उठ गया सलवार, हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार, देंखे वीडियों…

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में विगत 52 वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हैं। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में अंचलवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इसके अंतर्गत रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया भी इस आयोजन में शामिल रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। माता कौशल्या की जन्म स्थली एवं भगवान श्री राम के ननिहाल व राम वन गमन पथ के रूप में प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व के लिए विशेष उत्साह रहता है।

aad

कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य नागभूषण राव, पार्षद अमितेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार आयोजन समिति के पदाधिकारी श्रीनिवास राव, श्री लूंका, अजय जोशी, चेतन चंदेल, गौतम यादव, सूरज पटनायक, मनोज थापा भी उपस्थित रहे।

Next Story