Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Crime : बच्चे का अपहरण कर मांगी फिरौती, हत्या कर शव फेंका छत पर, दो पड़ोसी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
10 Sep 2022 12:30 PM GMT
Crime
x

पुणे। Crime शहर के पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की अपहरण कर फिरौती की मांग कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Read More : CG Crime : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, विवाद कर कुल्हाड़ी …

Crime

पुणे। Crime शहर के पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की अपहरण कर फिरौती की मांग कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More : CG Crime : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, विवाद कर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार…

बता दें कि शुक्रवार को ग्रीनफील्ड सोसाइटी में रहने वाले आदित्य गजानन ओगले 8 वर्ष का अपहरण कर लिया गया था। जिससे उसके पिता ने पिंपरी थाने में बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। क्राइम ब्रांच की टीम मासूम की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान आदित्य की मां के मोबाइल पर फिरौती का फोन आया।

aad

अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की रिहाई के बदले में 20 करोड़ रुपये की मांग की। जिससे पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। तभी पुलिस ने देर रात मासूम बच्चे के पड़ोस में रहने वाले मंथन भोसले और अनिकेत समुद्रे को हिरासत में लिया है। पहले तो दोनों ही पुलिस को गुमराह करते रहे। मगर, बाद में सख्ती दिखाने पर उन्होंने बच्चे की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।

Read More : CG Crime : बुजुर्ग से लाखों रूपए लूटने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, परिचित निकला मास्टरमाइंड…

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आदित्य का अपहरण करने के बाद ही उसकी हत्या कर दी थी। लाश को भोसरी एमआईडीसी इलाके में बनी एक सुनसान बिल्डिंग की छत पर प्लास्टिक के बैग में छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल पहुंचकर आदित्य की लाश बरामद की। बच्चे के माता-पिता से लाश की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Next Story