Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, विवाद कर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
10 Sep 2022 11:58 AM GMT
CG Crime
x

कोरबा। CG Crime जिले ग्राम सायला में एक युवक ने अपनी पत्नी से विवाद कर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Read More : CG Crime : बुजुर्ग से लाखों रूपए …

CG Crime

कोरबा। CG Crime जिले ग्राम सायला में एक युवक ने अपनी पत्नी से विवाद कर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Crime : बुजुर्ग से लाखों रूपए लूटने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, परिचित निकला मास्टरमाइंड…

बता दें कि आरोपी कुमान सिंह 28 वर्ष और उसकी पत्नी यमुना बाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि कुमान अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम सायला आया हुआ था। शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी दोपहर करीब 3 बजे आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

aad

जिसके बाद गुस्से में आकर कुमान सिंह ने अपनी पत्नी यमुना के गर्दन की बाईं तरफ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पसान पुलिस को दी। जिससे मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी कुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती किया है, जहां से उसे रायपुर रिफर कर दिया है।

Next Story