Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

डर अच्छा लगा.. : केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर सीएम भूपेश का प्रहार, बोले - बाँटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका

viplav
9 Sep 2022 11:54 AM GMT
डर अच्छा लगा..
x

रायपुर। 7 सितंबर से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। 3500 किमी की इस पदयात्रा में वह जनता को देश की समस्या से रूबरू और एकजुट होकर महंगाई जैसे कई मुद्दों से लड़ने के लिय्रे प्रेरित करेंगे। जहां एक तरफ कांग्रेस …

रायपुर। 7 सितंबर से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। 3500 किमी की इस पदयात्रा में वह जनता को देश की समस्या से रूबरू और एकजुट होकर महंगाई जैसे कई मुद्दों से लड़ने के लिय्रे प्रेरित करेंगे। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी यह यात्रा निकाल रही है, तो वहीँ भाजपा भी कांग्रेस को घेरने के प्रयास में जुटी हुई है।

भाजपा ने आपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें राहुल गांधी और बाजू मे एक सफ़ेद टी शर्ट है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को इसका करारा जवाब दिया है।

aad

दर अच्छा लगा

सीएम बघेल ने भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी के कपड़ों को लेकर राजनीती कर रही भाप पर कहा कि " ऐसे तो तरस आता है.. कन्याकुमारी-कश्मीर, अब तक की सबसे बड़ी #भारत_जोड़ो_यात्रा का जवाब, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पास एक 'टी-शर्ट' है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब एक दल देश को एकजुट कर रहा है तो बाँटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका है।

INC - मुद्दे की बात करो…

वहीँ INC ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भाजपा को इसका जवाब दिया है। ट्वीट किया कि " अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?"

viplav

viplav

    Next Story