Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Politics : जेपी नड्डा के स्काईवॉक वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया करारा जवाब, कहा - भाजपा प्रभारी के बाद अब नितिन नबीन की बारी

viplav
9 Sep 2022 5:44 PM GMT
CG Politics : जेपी नड्डा के स्काईवॉक वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया करारा जवाब, कहा - भाजपा प्रभारी के बाद अब नितिन नबीन की बारी
x

रायपुर। CG Politics छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के जेपी नड्डा के बयानों और प्रदेश भाजपा में हुए बदलाव को लेकर के चुटकी ली है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजधानी पहुंचे थे, जहां साइंस कॉलेज मैदान में एक बड़े बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां नड्डा …

रायपुर। CG Politics छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के जेपी नड्डा के बयानों और प्रदेश भाजपा में हुए बदलाव को लेकर के चुटकी ली है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजधानी पहुंचे थे, जहां साइंस कॉलेज मैदान में एक बड़े बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां नड्डा ने कई बयान के सहारे प्रहार की कोशिश की, वहीं सीएम भूपेश ने भी चुटकी ली है।

छत्तीसगढ़ के लिए आज गौरान्वित दिन है, आज प्रदेश को 2 नए जिले मिल गए है। जिसका उद्घाटन कर लौटे सीएम बघेल ने हेलीपेड में मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब से अजय जामवाल आए हैं, तब से प्रदेश अध्यक्ष बदल रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष बदल रहे हैं। अब प्रभारी को बदल दिया। जो हंटर चलाती थीं, उसे भाजपा ने बदल दिया। अब नितिन नबीन की बारी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा स्काई वॉक को ढहाने के संबंध में दिए बयान पर सीएम ने कहा कि पौने चार साल हो गए। ढहाना होता तो अब तक ढहा दिए होते, लेकिन यह डॉ. रमन सिंह और राजेश मूणत की कमीशनखोरी का स्मारक है। इसे नहीं ढहाएंगे। नड्डाजी चिंता न करें।

आगे कहा कि लोगों में काफी उत्साह है। लंबे समय से लोगों की मांग थी, जो अब पूरी हो गई। इससे लोग काफी खुश नजर आए। भाजपा अध्यक्ष के आरोपों पर सीएम ने कहा कि उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोला। पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों पर कुछ नहीं बोला, लेकिन स्काई वॉक पर जरूर बोला। भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम ने कहा कि जिस जगह से यह यात्रा निकलती थी, हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर निकलते थे। बच्चे जवान महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में गजब का उत्साह है। पूरे देश की निगाह राहुल गांधी की पद यात्रा पर है।

viplav

viplav

    Next Story