Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : ब्रेक डांस झूले से गिरा युवक, सेल्फी लेने लॉक खोलकर खड़ा था, तभी हुआ हादसा....

Rohit Banchhor
9 Sep 2022 12:02 PM GMT
CG Accident
x

दुर्ग। CG Accident जिले के भिलाई सेक्टर-1 स्थित गणेश पंडाल में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक ब्रेक डांस झूले में सेल्फी ले रहा था, तभी झूले से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : CG Accident : …

CG Accident

दुर्ग। CG Accident जिले के भिलाई सेक्टर-1 स्थित गणेश पंडाल में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक ब्रेक डांस झूले में सेल्फी ले रहा था, तभी झूले से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

बता दें कि घायल युवक शराब के नशे मेें था। जिससे वह पहली बार झूले में चढ़ा, तो उसे नीचे उतार दिया था। जिसके बाद दूसरी बार फिर जिद कर ब्रेक डांस झूले में चढ़ गया। जब झूले को स्टार्ट किया, तो युवक लॉक खोलकर खड़ा हो गया और सेल्फी लेने लगा।

aad

तभी वह अनियंत्रित होकर झूले से नीचे गिर गया। जिससे लोहे से सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद डायल-112 को बुलाकर युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है।

Next Story