Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : ट्रक और क्रूजर में हुई भिड़ंत, 5 की मौत, दर्जन भर घायल...

Rohit Banchhor
9 Sep 2022 1:14 PM GMT
Big Accident
x

नागौर। Big Accident जिले के लाडनूं हाईवे स्थित ग्राम बुरड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और क्रूजर वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची सुरपालिया थाना पुलिस ने घायलों को उपचार …

Big Accident

नागौर। Big Accident जिले के लाडनूं हाईवे स्थित ग्राम बुरड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और क्रूजर वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची सुरपालिया थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Big Accident : तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, तीन श्रद्धालु की मौत…

बता दें कि क्रूजर गाड़ी में सवार सभी लोग रामदेवरा में दर्शन के बाद सालासर दर्शन के लिए जा रहे थे। वे जैसे ही बुरड़ी के पास पहुंचे वैसे ही उनकी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में सीकर जिले के जिन पांच लोगों की मौत हुई उनमें फूलचंद 40 वर्ष, रोहिताश 25 वर्ष, कौशल्या 25 वर्ष, रूकमा 27 वर्ष और हेमराज 7 वर्ष है।

aad

वहीं क्रूजर में सवार विष्णुदत्त, सुआलाल, कन्हैयालाल, राजेश, रामावत्तार, रविंद्र, संजना देवी, शंकरलाल, योगना, चौथी देवी, रविंद्र व एक अन्य घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं तीन घायलों की हालत को देखते हुए जोधपुर रिफर किया गया है।

Next Story