Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, तीन श्रद्धालु की मौत...

Rohit Banchhor
9 Sep 2022 12:24 PM GMT
Big Accident
x

नयी टिहरी। Big Accident जिले के रेती थाना क्षेत्र स्थित ब्रम्हपुरी श्रीराम तपस्थली के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : Big …

Big Accident

नयी टिहरी। Big Accident जिले के रेती थाना क्षेत्र स्थित ब्रम्हपुरी श्रीराम तपस्थली के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : Big Accident : B.Ed का एग्जाम देने जा रहे चार युवकों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 1 गंभीर…

रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि हादसा ब्रहमपुरी श्रीराम तपस्थली के नजदीक हुआ। कार अनियंत्रित होकर अचानक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।उन्होंने बताया कि श्रद्धालु हरिद्वार से हिमालयी धाम बदरीनाथ जा रहे थे। हादसे के समय कार में रूद्रप्रयाग के उखीमठ निवासी चालक समेत 6 लोग सवार थे।

aad

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के टीम मौके पर पहुंची और खाई से तीनों के शवों को बरामद कर लिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story