Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

VIRAT KOHLI और ANUSHKA SHARMA की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल, जानिए क्या है वजह

vishal kumar
7 Sep 2022 3:43 AM GMT
VIRAT KOHLI और  ANUSHKA SHARMA की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल, जानिए क्या है वजह
x

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों के घर नन्ही परी ने 11 जनवरी को जन्म लिया जिसका नाम उन्होंने 'वामिका' रखा। हालांकि अपनी बेटी को विरुषका ने लाइमलाइट से दूर रखने का …


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों के घर नन्ही परी ने 11 जनवरी को जन्म लिया जिसका नाम उन्होंने 'वामिका' रखा। हालांकि अपनी बेटी को विरुषका ने लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक तस्वीर (Virushka's Latest Picture) सामने आई है जिसमें उनकी बेटी वामिका (Vamika) का भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है।

आपको बता दे क्रिकेटर संजय पहल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट संजय के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का येलो ड्रेस में जबकि विराट व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर के पीछे की खास वजह है विराट कोहली के कंधे पर रखा उनके बेबी का बर्प क्लॉथ। उनके कंधे पर रखे हुए इस क्लॉथ ने फैन्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। विराट की इस तस्वीर को देखने फैन्स बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। लोगों का कहना है कि बिजी शेड्यूल रहने के बाद भी विराट एक सुपर डैडी है और पिता होने के सारे फर्ज निभा रहे हैं।साथ ही फैंस वामिका के बर्प क्लोथ को देख काफी खुश हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Pahal (@sanjaypahal_)

वही वामिका के जन्म के बाद अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर बर्प क्लोथ शेयर किया था और उसे अपनी फेवरेट एक्सेसरी बताया था। उन्होंने तब मिरर सेल्फी भी शेयर की थी और तब भी ये क्लॉथ उनके कंधे पर रखा हुआ था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी और 11 जनवरी 2021 को वो बेटी वामिका के पैरंट्स बने। दोनों ने इंस्टाग्राम पर वामिका के साथ तस्वीर शेयर कर फैन्स को इस बारे में खुशखबरी दी थी।

Next Story