Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Porn Movie देख पत्नी को भी दिखता, और करता वैसे ही SEX की डिमांड, नाराज पत्नी ने उठाया ये बड़ा कदम...

Sharda Kachhi
7 Sep 2022 4:10 AM GMT
Oh My God
x

रांची : पति की सनक और पोर्न मूवी की लत ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। पति रोजाना लैपटॉप पर पत्नी को पोर्न मूवी दिखाता और उसी तरह सम्बन्ध बनाने की डिमांड करता। जिसके बाद परेशान पत्नी घर छोड़कर मायके आ गई। वह सात साल से अलग रह रही है। तनाव …

Oh My God

रांची : पति की सनक और पोर्न मूवी की लत ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। पति रोजाना लैपटॉप पर पत्नी को पोर्न मूवी दिखाता और उसी तरह सम्बन्ध बनाने की डिमांड करता। जिसके बाद परेशान पत्नी घर छोड़कर मायके आ गई। वह सात साल से अलग रह रही है। तनाव में पति की भी नौकरी छूट गई है। दोनों ने रांची सिविल कोर्ट में तलाक लेने के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट ने सुलह के लिए मामला मध्यस्थता केंद्र को भेज दिया है।

READ MORE :LPG cylinder new price : एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के नए दाम…

पत्नी रांची के अरगोड़ा की और पति नामकुम का रहने वाला है। दोनों की शादी 2009 में हुई थी। पति कोयंबटूर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर था। शादी के बाद पति-पत्नी कोयंबटूर चले गए। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति पत्नी के सामने ही लैपटॉप खोलकर अश्लील फिल्म देखने लगा। वह उसे पोर्न मूवी देखने के लिए दबाव डालता और उसी तरह की डिमांड करता। पति के इस लत से पत्नी असहज रहने लगी। इसको लेकर कई बार दोनों में कहासुनी हुई। इसके बावजूद पति की लत नहीं छूटी।

aad

महिला ने अपने मध्यस्थ को बताया है कि पति के साथ छह वर्ष का रिश्ता बेहद मुश्किल दौर से गुजारा। बेडरूम में विवाद होने पर वह कई बार दूसरे कमरे में जाकर लैपटॉप ऑन कर लेता था। यह ऐसी समस्या थी, जिसे वह किसी से साझा नहीं कर सकती थी। इस बारे में वह अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों से भी बात नहीं कर सकती थी। घर में पति का अधिकांश समय फिल्म देखते हुए ही गुजरता। इस कारण पारिवारिक रिश्ते लगातार बिगड़ते चले गए। वैवाहिक जीवन पर लगातार इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

Next Story