Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, 150 दिनों में राहुल गांधी 3500 किमी की करेंगे यात्रा, CM भूपेश बघेल रहेंगे मौजूद   

viplav
7 Sep 2022 7:04 AM GMT
Bharat Jodo Yatra
x

नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra देश की आजदी में मुख्य भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी ने अग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो जैसे आंदोलन किया। अब देश और कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी भारत के लोगों को जोड़ने के लिए आज सितंबर 7 से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही …

नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra देश की आजदी में मुख्य भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी ने अग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो जैसे आंदोलन किया। अब देश और कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी भारत के लोगों को जोड़ने के लिए आज सितंबर 7 से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat JodoYatra) से पहले ही चेन्नई पहुंच गए। यहां उन्होंने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यात्रा की भव्य तैयारियां - Bharat Jodo Yatra

तटीय शहर कन्याकुमारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की भव्य तैयारियां की हैं। शहर भर में कई स्थानों में पोस्टर लगे हैं जिनमें तमिल भाषा में ‘‘राहुल गांधी आपका स्वागत है’’ और ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ लिखा है। ‘महात्मा गांधी मंडपम’ तक झंडे व रंग-बिरंगे कागजों से सजावट की गई है, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खादी से बना ध्वज देंगे। गांधी इस ध्वज को सेवा दल के कार्यकर्ताओं को सौंपेंगें, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा का प्रबंधन कर रहे हैं।

पिता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि - Bharat Jodo Yatra

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को राहुल गांधी ने आज पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा, नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर मात देंगे।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की एकता के लिए लड़ने का संकल्प लिया है. भारत जोड़ो यात्रा आज कन्याकुमारी से शुरू होगी देश को एकजुट करने और शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए 12 राज्यों में 3,570 किमी मार्च किया जाएगा. आइए हाथ मिलाएं और एक साथ मार्च करें.

भाजपा को कांग्रेस का जवाब - Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा के तंज के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों(RSS)ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

राहुल गांधी करेंगे यात्रा की शुरुआत - Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि वह आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रही है।

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल होंगे राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में - Bharat Jodo Yatra

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल आज राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने के लिए कन्याकुमारी के लिए रवाना हो गए है। दौरे को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि इस यात्रा के जरिए देशभर के अनेकों राज्य से आमजनता जुड़ेगी। करीब साढ़े 3 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी। जिसके माध्यम से नफरत फैलाने की कोशिश को दूर करने का प्रयास होगा। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा होगी, जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।

केंद्र की नाकामियों से आमजनता की परेशानी बढ़ी है। इन्ही मुद्दो को लेकर पदयात्रा की जा रही हैं। बहुत दिनों बाद किसी राजनेता द्वारा पद यात्रा की जा रही है। समाज पर इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा। आईटी की रेड को लेकर सीएम ने कहा मैंने पहले ही कहा था आईटी आई है पीछे ईडी भी आएगी।

पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी यात्रा - Bharat Jodo Yatra
हालांकि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा, जो लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी, औपचारिक रूप से इस रैली में शुरू की जाएगी। यह दरअसल 8 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू होगी जब राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता मार्च शुरू करेंगे।

viplav

viplav

    Next Story