Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Asia Cup 2022 : अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई है टीम इंडिया! आज के मुकाबले पर सबकी नजर, जाने भारतीय टीम के लिए क्या होगा समीकरण

naveen sahu
7 Sep 2022 10:03 AM GMT
Asia Cup 2022 : अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई है टीम इंडिया! आज के मुकाबले पर सबकी नजर, जाने भारतीय टीम के लिए क्या होगा समीकरण
x

नई दिल्ली। Asia Cup 2022 के दूसरे सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और लगभग फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी हैं। भारत सुपर-4 के लगातार 2 मुकाबले हारे हैं। जिसके बाद फाइनल …

नई दिल्ली। Asia Cup 2022 के दूसरे सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और लगभग फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी हैं। भारत सुपर-4 के लगातार 2 मुकाबले हारे हैं। जिसके बाद फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग ख़त्म हैं। लेकिन भारत अभी भी फाइनल में एंट्री मार सकती हैं। इसके लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

आज पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला

आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अगर आज अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करे तो यह भारत के लिए फायदेमंद साबित होने वाला हैं। वहीं 8 सितंबर को भारतीय टीम सुपर फोर राउंड में अपना आखिरी मैच खेलेगी। यह मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

Read More : Asia Cup 2022 IND vs SL : एशिया कप में आगे बने रहने के लिए भारत का श्रीलंका के खिलाफ आज मैच जितना जरुरी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ?

भारतीय टीम को इस मैच में किसी भी हालत में जीत हासिल करनी होगी। 9 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। अगर श्रीलंका की टीम इस मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है। ऐसे में टीम इंडिया को अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों से बेहतर हो।

ऐसे फाइनल खेल सकता है भारत

  • 7 सितंबर: अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे।
  • 8 सितंबर: भारत अफगानिस्तान को हरा दे।
  • 9 सितंबर: श्रीलंका पाकिस्तान को हरा दे।
  • भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान-अफगानिस्तान से बेहतर हो।

Next Story