Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Weather Update : आज फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Sharda Kachhi
4 Sep 2022 4:36 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर । मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नवा रायपुर मेें 35 डिग्री …

Weather Update

रायपुर । मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नवा रायपुर मेें 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही राजधानी रायपुर के कुछ इलाके में सुबह से ही बारिश हो रही है.

READ MORE :Nikki Tamboli की ड्रेस सेंस देख Urfi Javed को भूल जाएंगे आप, नियॉन कलर की साड़ी में किलर पोज़ देकर फैंस के उड़ाए होश, देखे Hot वीडियो

आंशिक बादल छाने व हवा चलने की वजह से शुक्रवार और शनिवार की तुलना में उमस से थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। बलरामपुर मेें सात सेेंटीमीटर, पेंड्रा रोड मेें तीन, दुलदुला-प्रतापुर मेें दो-दो सेमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले विदाई होने की संभावना है। इसके चलते अब कोई मजबूत सिस्टम भी नहीं बन पा रहा है।

aad

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Next Story