Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : रायपुर में रुके झारखंड के विधायक आज रांची के लिए होंगे रवाना, बुक की गई इंडिगो फ्लाइट...

Sharda Kachhi
4 Sep 2022 8:26 AM GMT
Raipur Breaking
x

रायपुर। आज शाम 4 बजे झारखंड के विधायक रायपुर से वापस राँची जाएँगे, जो मेफ़ेयर रिज़ॉर्ट में रुके हैं। 30 अगस्त ये सभी विधायक राँची से रायपुर आए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विशेष सत्र में शामिल होने के लिए यूपीए के विधायकों को रायपुर से रांची के बिरसा मुंडा …

CG Breaking

रायपुर। आज शाम 4 बजे झारखंड के विधायक रायपुर से वापस राँची जाएँगे, जो मेफ़ेयर रिज़ॉर्ट में रुके हैं। 30 अगस्त ये सभी विधायक राँची से रायपुर आए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विशेष सत्र में शामिल होने के लिए यूपीए के विधायकों को रायपुर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट होते हुए, सीधे झारखंड विधानसभा लाया जाएगा. इसके लिए 72 सीटर इंडिगो फ्लाइट रिजर्व कर ली गई है.

READ MORE :मौत का Live Video…गणेशोत्सव में लोगों का मनोरंजन कर रहा था हनुमान, जमीन पर गिरते ही थम गई सांसे, देखें वीडियो…

दरअसल कल यानी 5 सिंतबर, हेमंत सोरेन के साथ-साथ झारखंड की राजनीतिक भविष्य को तय करने वाला दिन होगा. बता दें कि 5 सिंतबर को झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया है.

aad

इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना विश्वास पत्र पेश करेंगे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्ताव के माध्यम से दिया गया है. इसकी पुष्टि झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैय्यद जावेद हैदर ने की है.

Next Story