Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Cricket Story : ये है भारत के सबसे 5 महंगे कमेंटेटर, एक सीरीज के लेते है 40 लाख, जाने Aakash Chopra की कितनी है सैलरी

naveen sahu
3 Sep 2022 12:42 PM GMT
Cricket Story : ये है भारत के सबसे 5 महंगे कमेंटेटर, एक सीरीज के लेते है 40 लाख, जाने Aakash Chopra की कितनी है सैलरी
x

दिल्ली। Cricket का खेल भारत में सबसे लोकप्रिय हैं वही इस खेल में तड़का लगाने का काम जाने माने कमेंटेटर करते हैं। वास्तव में कमेंट्री के बिना कोई भी मैच निरस साबित हो जाता हैं। कमेंटेटर को इसके लिए तगड़ी फीस दी जाती हैं। कई तो एक सीरीज के 35-40 लाख तक की सैलरी लेते …

दिल्ली। Cricket का खेल भारत में सबसे लोकप्रिय हैं वही इस खेल में तड़का लगाने का काम जाने माने कमेंटेटर करते हैं। वास्तव में कमेंट्री के बिना कोई भी मैच निरस साबित हो जाता हैं। कमेंटेटर को इसके लिए तगड़ी फीस दी जाती हैं। कई तो एक सीरीज के 35-40 लाख तक की सैलरी लेते हैं। तो आइये जानते है कि भारत के ऐसे 5 सबसे महंगे कमेंटेटर के बारे में।

Read More : Cricket मैच के दौरान सीने में लगी गेंद, मौके पर ही हो गई खिलाड़ी की मौत, सदमें में परिवार

जतिन सप्रू
जतिन सप्रू एक बहुत ही पॉपुलर क्रिकेट कमेंटेटर है। इसके साथ-साथ यह स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट के लिए होस्ट और कमेंट्री करते हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कर जनरलिज्म कोर्स में फोकस करके अपना करियर बनाने का निश्चय किया। आज के टाइम में स्टार स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के लिए कमेंट्री का काम कर रहे हैं। जतिन सप्रू को हर एक मैच की लगभग डेढ़ लाख रुपए की सैलरी मिलती है। सालाना कमाई की बात की जाए तो आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच को लगाकर 1.75 करोड़ रुपए की इनकम करते हैं।

संजय मांजरेकर
क्रिकेट जगत के कमेंटेटर में संजय मांजरेकर एक जाना पहचाना नाम है। इंडिया की ओर से 1987 से 1996 तक का इंडिया की ओर से खेलने वाला यह खिलाड़ी आज के टाइम में कमेंट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। कमेंट्री से कमाई की बात की जाए तो यह एक श्री में लगभग 41लाख की इनकम करते हैं। वही सालाना कमाई की बात की जाए तो यह कमेंट्री से लगभग 7.40 करोड़ रुपए की इनकम करते हैं।

सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर आज के टाइम के सबसे पॉपुलर कमेंटेटर में से एक हैं। विदेशी सरजमीं पर इंडिया को पहली जीत दिलाने वाले यह क्रिकेटर आज के टाइम में अपनी कमेंट्री के दम से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। कमेंट्री से कमाई के बारे में बात की जाए तो यह एक सीरीज से लगभग 42 लाख रुपए की इनकम करते हैं। वही सालाना कमाई की बात की जाए तो ये लगभग 7.43 करोड़ की इनकम होती है।

हर्षा भोगले
क्रिकेट जगत में वॉइस ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर हर्षा भोगले को शायद ही कोई ऐसा होगा जो ना जानता हो। अपनी कमेंट्री के दम से केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इनकी एक सीरीज में लगभग 40 लाख रुपए तक की इनकम होती है। सालाना कमाई की बात की जाए तो यह लगभग 8 करोड़ रुपए की इनकम करते हैं।

आकाश चोपड़ा
हिंदी कमेंट्री की बात की जाए तो उसमें Aakash Chopra का नाम सबसे पहले आता है। इन्होंने अपनी दमदार कमेंट्री की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शायद ही ऐसा कोई क्रिकेट दर्शक होगा, जो इनकी आवाज का मुरीद ना हो। इनकी इनकम की बात की जाए तो यह एक सीरीज में लगभग 35 लाख से लेकर 40 लाख रुपए तक की इनकम करते हैं।

Next Story