Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : बाइक सवार चार लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, बोरी में उठाना पड़ा शव...

Rohit Banchhor
3 Sep 2022 12:27 PM GMT
CG Accident
x

सरगुजा। CG Accident जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दमउकुंड के पास बाइक सवार चार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे चारों सड़क पर गिर गए और अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गई। जिससे दो किशोरों के शव की चिथड़े-चिथड़े हो गए। वहीं दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में …

CG Accident

सरगुजा। CG Accident जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दमउकुंड के पास बाइक सवार चार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे चारों सड़क पर गिर गए और अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गई। जिससे दो किशोरों के शव की चिथड़े-चिथड़े हो गए। वहीं दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने वाहन चालक को गिरफ्तार करने व मुआवजे की मांग को लेकर सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन किए।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार बना कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल…

बता दें कि ग्राम मंहगई दमउकुंड निवासी अजय पावले 17 वर्ष, विजय सिंह पावले 17 वर्ष, विरेंद्र पावले 18 वर्ष तथा शोभनाथ मरावी 16 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से गुजरे मुख्य सडक़ पर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब 8 बजे उदयपुर-सूरजपुर मार्ग पर दमउकुंड से आगे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

aad

टक्कर से चारों सडक़ पर जा गिरे, इस दौरान वाहन का पहिया अजय पावले व विजय पावले को कुचलते हुए निकल गया। पहिए से बुरी तरह से कुचल जाने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल विरेंद्र पावले व शोभनाथ मरावी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : CG Accident : किसान बैलों को लेकर जा रहा था खेत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत…

सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने दुर्घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी वहां भेज दिया है। वहीं सडक़ हादसे में 2 किशोरों की मौत के बाद उनके परिजन व गांव वाले उग्र हो गए। उन्होंने सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। वे अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Next Story