Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Rohit Sharma अब पर्दे पर भी छुड़ाएंगे विलेन के छक्के, Rashmika Mandanna के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, फर्स्ट लुक जारी

naveen sahu
2 Sep 2022 10:55 AM GMT
Rohit Sharma अब पर्दे पर भी छुड़ाएंगे विलेन के छक्के, Rashmika Mandanna के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, फर्स्ट लुक जारी
x

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के तूफानी अंदाज से हर कोई वाकिफ हैं। उन्होंने ODI में 3 बार 200+ स्कोर बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं। वही वे अब अपनी एक्टिंग से लोगो को रिझाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रोहित शर्मा ने खुद इसकी जानकारी …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के तूफानी अंदाज से हर कोई वाकिफ हैं। उन्होंने ODI में 3 बार 200+ स्कोर बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं। वही वे अब अपनी एक्टिंग से लोगो को रिझाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रोहित शर्मा ने खुद इसकी जानकारी दी है। वह एक मूवी में नजर आने वाले हैं। इसका पहला लुक जारी कर दिया गया है।

बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। रोहित शर्मा की इस फिल्म का नाम 'मेगा ब्लॉकबस्टर' (Mega Blockbuster) हैं। इस फिल्म में साउथ सिनेमा के कुछ सुपरस्टार भी नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रोडक्शन ओशिम (Osheem) करेगी।

रोहित शर्मा की एक्टिंग देखने के लिए फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे। रोहित इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। रोहित शर्मा के अलावा इस फिल्म में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

रोहित शर्मा के साथ दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पुष्पा मूवी में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके द्वारा शेयर किए फोटोज फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का पोस्टर शेयर किया है।

Next Story