Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

गिरफ्तार हुआ इस मशहूर Actress का Boyfriend, प्राइवेट तस्वीर लेकर करता था ब्लैकमेल, जानें क्या है पूरा मामला

naveen sahu
2 Sep 2022 5:54 PM GMT
गिरफ्तार हुआ इस मशहूर Actress का Boyfriend, प्राइवेट तस्वीर लेकर करता था ब्लैकमेल, जानें क्या है पूरा मामला
x

दिल्ली : साउथ इंडस्ट्री के मशहूर Actress अमाला पॉल (Amala Paul) के कथित Boyfriend को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों अमाला पॉल ने पूर्व बिजनस पार्टनर और एक्स-बॉयफ्रेंड भवनिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए विल्लुपुरम जिले के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके ऐसा करने के बाद एक्ट्रेस के …

दिल्ली : साउथ इंडस्ट्री के मशहूर Actress अमाला पॉल (Amala Paul) के कथित Boyfriend को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों अमाला पॉल ने पूर्व बिजनस पार्टनर और एक्स-बॉयफ्रेंड भवनिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए विल्लुपुरम जिले के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके ऐसा करने के बाद एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस ने भवनिंदर सिंह पर प्राइवेट तस्वीरों को लेकर हैरेस करने के साथ-साथ धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था।

इस मामले में एक्ट्रेस की शिकायत के एक दिन बाद ही एक्स बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के तहत इससे पहले साल 2020 में अमला ने इसी शख्स के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। हालाँकि उस समय अमाला ने दावा किया था कि भवनिंदर ने उनके प्राइवेट फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को गलत तरीके से प्रकाशित करवाया था।

Read More : Web Series Actress MMS Leak : उल्लू ऐप की बोल्ड एक्ट्रेस का सौतेले भाई के साथ MMS हुआ लीक, कभी Tik Tok पर बिखेरती थी अपने हुस्न के जलवे…

कहा जाता है कि दोनों ने मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी लेकिन बाद में अलग होने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि अमाला पॉल ने भवनिंदर पर आरोप लगाया कि उसने उन्हें कंपनी के डायरेक्टर की पोस्ट से हटाने के लिए नकली डॉक्युमेंट बनवाए। इसी के साथ ही धमकी भी दी कि वह उनके निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक कर देगा।

आपको बता दें कि अमाला पॉल की शिकायत पर पुलिस ने भवनिंदर सिंह के खिलाफ धमकाने, हैरेस करने और जालसाजी की धाराएं लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जी दरअसल कुछ साल पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अमाला पॉल और भवनिंदर सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी कन्फर्म नहीं किया।

वहीं उसके बाद साल 2020 में भवनिंदर ने अमाला पॉल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे थे। हालाँकि उन फोटोज पर अमाला पॉल ने यह सफाई देते हुए तस्वीरें डिलीट कर दीं कि वो 2018 में करवाए गए एक फोटोशूट से थीं।

Next Story