Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Kitchen Care Tips : जल गए है किचन के बर्तन, तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तमाल, चुटकियों में हो जाएंगे चकाचक

naveen sahu
1 Sep 2022 5:44 PM GMT
Kitchen Care Tips : जल गए है किचन के बर्तन, तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तमाल, चुटकियों में हो जाएंगे चकाचक
x

दिल्ली। Kitchen Care Tips कई लोगों की आदत होती कि खाना बनाते बनाते कई अन्य काम भी निपटा लिया जाए लेकिन कई बार थोड़ी लापरवाही हो जाती है जिसके कारण बर्तन जल जाते हैं जिसे साफ करने में पसीने छूट जाते हैं। हालाँकि इन बर्तनों को कुछ प्रभावी और आसान घरेलू नुस्खों की मदद से …

दिल्ली। Kitchen Care Tips कई लोगों की आदत होती कि खाना बनाते बनाते कई अन्य काम भी निपटा लिया जाए लेकिन कई बार थोड़ी लापरवाही हो जाती है जिसके कारण बर्तन जल जाते हैं जिसे साफ करने में पसीने छूट जाते हैं। हालाँकि इन बर्तनों को कुछ प्रभावी और आसान घरेलू नुस्खों की मदद से बहुत कम समय में बड़ी आसानी से साफ किया जा सकता है। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।


टोमेटो केचप

इसके लिए सबसे पहले टोमैटो सॉस लेकर उसकी एक मोटी परत जले हुए बर्तन पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। जी दरअसल टोमेटो सॉस में अम्लीय और एसिड वाले गुण मौजूद होने की वजह से ये जले हुए बर्तन से जिद्दी कणों को निकालने में मदद करता है। सुबह अपने बर्तन को वैसे ही साफ करें जैसे आप रोजाना करते हैं।

नींबू का रस

अगर आप जले हुए नॉन-स्टिक पैन को साफ करना चाहते हैं तो नींबू का रस मददगार साबित हो सकता है। जी हाँ और इसके लिए जले हुए बर्तन पर नींबू का रस लगाकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।

Read More : Vastu Tips : घर में लगा आईना चमका देगा आपकी किस्मत, बस करें ये काम…

नमक

जले हुए बर्तनों को साफ करने का सबसे असरदार तरीका नमक है। जी दरअसल जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्क्रब पैड पर नमक और बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान्य साबुन एक साथ मिलाकर बर्तन पर रगड़ना है। जी दरअसल नमक क्लीनिंग एजेंट के रूप में प्रभावी ढंग से काम करते हुए आपके जले हुए बर्तनों को साफ करने में मदद करेगा।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा जले हुए बर्तनों को साफ करके नया जैसा बनाने में मदद करता है। जी हाँ और इसके लिए जले हुए बर्तन को बेकिंग सोडा और पानी से बने पेस्ट में लगभग 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। अब बर्तन को साफ करने के लिए रोज की तरह किसी भी डिश साबुन और पानी से बर्तन धो लें।

Next Story