Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : नशे में धुत लड़के पहुंचे लड़कियों की बर्थ डे पार्टी में, छत से धक्का देकर की युवक की हत्या...

Rohit Banchhor
1 Sep 2022 11:28 AM GMT
CG Crime
x

जांजगीर-चांपा। CG Crime जिले में श्रीकृष्ण तुलसी धर्मशाला कुछ लड़के-लड़कियां बर्थडे पार्टी मना रहे थे। तभी नशे की धुत बाहरी युवक अंदर घुस गए और विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवक को छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि यह घटना चांपा थाने से महज 10 मीटर की दूरी …

CG Crime

जांजगीर-चांपा। CG Crime जिले में श्रीकृष्ण तुलसी धर्मशाला कुछ लड़के-लड़कियां बर्थडे पार्टी मना रहे थे। तभी नशे की धुत बाहरी युवक अंदर घुस गए और विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवक को छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि यह घटना चांपा थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Read More : CG Crime : सेंटरिंग प्लेट एवं रॉड चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 95 हजार का सामान जब्त…

बता दें कि बुधवार देर रात श्रीकृष्ण तुलसी धर्मशाला में एक बर्थ डे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें कुछ लड़कियों को भी बुलाया गया था। लड़कियों को देखकर नशे में धुत कुछ बाहरी युवक भी पार्टी में घुस गए और नाचने-गाने लगे। उन्हें मनमानी करता देख पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं माने तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

Read More : CG Crime : खून से लथपथ मिली व्यापारी की लाश, सीने पर पत्थर पटक कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी…

नशे में धुत युवकों ने पार्टी में आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें लात-घूसों और बेल्ट से जमकर मारा। इनसे बचने के लिए एक युवक कलेश्वर देवांगन 24 वर्ष छत की ओर भागा, लेकिन नशेड़ी युवक उसके पीछे छत तक पहुंच गए और उसे उठाकर नीचे सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

aad

तुरंत उसके दोस्तों ने उसे स्थानीय एनकेएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More : CG Crime : पीतल एवं शो पीस मूर्ति चोरी करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, हजारों रूपए का सामान जब्त…

मृतक युवक कलेश्वर देवांगन संजय नगर का रहने वाला था और वो बुक डिपो चलाता था। जवान बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल उसके शव को चांपा के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Next Story