Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Sonia Gandhi Mother : सोनिया गांधी की माता का ईटली में हुआ निधन, CM Bhupesh ने जताया दुःख 

viplav
31 Aug 2022 12:30 PM GMT
BIG BREAKING
x

BREAKING-2

New Delhi : Sonia Gandhi Mother कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त 2022 को निधन हो गया। उन्होंने इटली में अंतिम सांस ली। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर उसके निधन की जानकारी दी। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट …

BIG BREAKING

New Delhi : Sonia Gandhi Mother कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त 2022 को निधन हो गया। उन्होंने इटली में अंतिम सांस ली। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर उसके निधन की जानकारी दी। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल हुआ।”

इलाज के लिए विदेश में हैं सोनिया गांधी
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

aad

CM Bhupesh baghel ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर दुख जताया है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की माता जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर समस्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति:

viplav

viplav

    Next Story