Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 31 August 2022 : मेष समेत इन 3 राशि वाले रहे सतर्क, अतिरिक्त खर्च से बचें, जानिए अपनी राशि का हाल..

viplav
30 Aug 2022 6:39 PM GMT
Horoscope Today 31 August 2022 : मेष समेत इन 3 राशि वाले रहे सतर्क, अतिरिक्त खर्च से बचें, जानिए अपनी राशि का हाल..
x

New Delhi : Horoscope Today 31 August 2022  समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह  होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश, भगवान शिव (Lord Shiva) और …

Horoscope Today 27 August 2022

New Delhi : Horoscope Today 31 August 2022 समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है।

भगवान गणेश, भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) के पुत्र है। भगवान गणेश (Lord Ganesha) को मान प्रतिष्ठा के साथ बुद्धि का देवता भी माना जाता है।

मेष - Horoscope Today 31 August 2022
किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मित्र का सहयोग मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

वृष - Horoscope Today 31 August 2022
मन शान्त रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में सुधार होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन - Horoscope Today 31 August 2022
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता को बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आसपास यात्रा के योग बन रहे हैं। आय में अभी व्यवधान हो सकते हैं।

कर्क - Horoscope Today 31 August 2022
माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। क्रोध से बचें। कारोबार की स्थिति सुधारने के लिए परिश्रम करना होगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती हैं। परिवार एवं मित्रों के सहयोग मिलेगा। परिश्रम सफल रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह - Horoscope Today 31 August 2022
आत्मविश्वास तो रहेगा, परन्तु मन में अशान्ति के भाव हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन कष्टमयी हो सकता है। कारोबार में भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

aad

कन्या - Horoscope Today 31 August 2022
पठन-पाठन में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन लाभ देगा। मेहनत लाभदायक रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनने लगेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला - Horoscope Today 31 August 2022
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में अशान्ति के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में कुछ अच्छा होने जा रहा है। माता से धन की प्राप्ति होगी। भाइयों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं।

वृश्चिक - Horoscope Today 31 August 2022
मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति में परिवर्तन के योग हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

धनु - Horoscope Today 31 August 2022
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मकर - Horoscope Today 31 August 2022
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कुंभ - Horoscope Today 31 August 2022
मन अशान्त रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में संयत रहे। बौद्धिक कार्यों में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम के बावजूद सफलता देर से मिलेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। प्रापर्टी में निवेश से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी रहेंगी।

मीन - Horoscope Today 31 August 2022
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार की शांति के लिए धैर्यशील रहने का प्रयास करें। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में आय वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे। भाइयों से संबंधों में मधुरता आएगी।

viplav

viplav

    Next Story