Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : लिफ्ट मांग कर पूरा किया था छत्तीसगढ़ भ्रमण, आज जनता ने दिया आशीर्वाद तो यूट्यूब ब्रजराज हुए भावुक

viplav
31 Aug 2022 10:23 AM GMT
CG
x

विनोद रायसागर, बिलासपुर मुंगेली:- CG छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिला के निवासी ब्रजराज रजक जो पेशे से एक यूट्यूबर ओर टूरिस्ट गाइड है, साल 2019 अप्रैल में ब्रजराज ने यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने का शुरुआत किया था, अपने स्ट्रगल के समय में अपनों से मिले नकारात्मकता भरी सलाहों को अनसुना कर ब्रजराज लगातार …

विनोद रायसागर, बिलासपुर मुंगेली:- CG छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिला के निवासी ब्रजराज रजक जो पेशे से एक यूट्यूबर ओर टूरिस्ट गाइड है, साल 2019 अप्रैल में ब्रजराज ने यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने का शुरुआत किया था, अपने स्ट्रगल के समय में अपनों से मिले नकारात्मकता भरी सलाहों को अनसुना कर ब्रजराज लगातार आगे बढ़ते रहे।

2022 में ब्रजराज ने हसदेव बचाव का सन्देश लेकर पैदल छत्तीसगढ़ भ्रमण भी किया। आज ब्रजराज रजक के चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो चुके हैं, और इस मौके पर यूट्यूब ने ब्रजराज को सिल्वर प्ले बटन भी भेज दिया।

aad

आपको बता दें ब्रजराज पहले न्यायायधीश के बंगले पर माली का काम किया करता थे, उन्होंने पत्रकार से चर्चा के दौरान ब्रजराज ने बताया कि उनका पहला वायरल वीडियो दुर्गेश साकट के साथ था दुर्गेश साकट जो कि अचानकमार के जंगलों के बीच के निवासी हैं, उनका ईलाज ब्रजराज रजक ने ही कराया और इसी वीडियो ब्रजराज को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश मे पहचान दिला दिया।

आपको बता दे ब्रजराज यूट्यूबर के अलावा समाज सेवक भी है, बात चीत के दौरान उन्होंने बताया कि ब्रजराज सितम्बर और अक्टूबर माह के बीच नशामुक्ति अभियान को लेकर पूरे प्रदेश भर में सायकल यात्रा करेंगे जिस यात्रा के दौरान ब्रजराज प्रदेश के कोने कोने में जाकर युवाओं से नशा न करने का आह्वान भी करेंगे। इस दौरान मुंगेली युट्यूबर कोमल देवांगन मौजूद रहे।

viplav

viplav

    Next Story