Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 30 August 2022 : वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, चखेंगे जीत का स्वाद, जानिए सभी 12 राशि वालों का हाल 

viplav
29 Aug 2022 6:41 PM GMT
Horoscope Today 5 Nov 2022
x

New Delhi : Horoscope Today 30 August 2022 सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान …

Horoscope Today 26 August 2022

New Delhi : Horoscope Today 30 August 2022 सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।

आज के दिन बजरंगबली की पूजा करने के लिए प्रातः काल पिले या केसरी रंग के वस्त्र धारण कर के पूजा की शुरुआत करें। भगवान हनुमान को मान्यताओं अनुसार बंधन लगाया जाता है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ अगर बजरंग बाण का पाठ भी किया जाए, तो वो फायदेमंद होता है।

इससे बजरंग बली की कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं मंगलवार की पूजा से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं। चलिए जानते है ज्योतिषाचार्य अरुणेश शर्मा से विस्तारपूर्वक की कैसा रहने वाला है सभी राशि वालों के लिए आज का दिन…

aad

मेष Horoscope Today 30 August 2022
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष Horoscope Today 30 August 2022
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सम्पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन Horoscope Today 30 August 2022
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से मन विचलित हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। तरक्की के योग हैं।

कर्क Horoscope Today 30 August 2022
कारोबार के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। विस्तार भी होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह Horoscope Today 30 August 2022
अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

कन्या Horoscope Today 30 August 2022
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, परन्तु व्यर्थ की भागदौड़ अधिक लगी रहेगी। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

aad
तुला Horoscope Today 30 August 2022
मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से असहज रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक Horoscope Today 30 August 2022
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छित परिणाम मिलेंगे।

धनु Horoscope Today 30 August 2022
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

मकर Horoscope Today 30 August 2022
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कुंभ Horoscope Today 30 August 2022
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में वांछित परिणाम की आशा कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के विवादों की स्थितियां बन सकती हैं। सचेत रहें।

मीन Horoscope Today 30 August 2022
कारोबार में वृद्धि होगी। आय में भी बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में धैर्य रखने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। सेहत का ध्यान रखें।

यह खबर आप पढ़ रहे है, TCP24 News पर

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामन्य खबर और जानकारियों पर आधारित है। TCP24 News इसकी पुष्टि नहीं करती है।)

viplav

viplav

    Next Story